AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव में छात्रों के लिये एथलेटिक्स खेलों का आयोजन,775 छात्रों ने लिया विभिन्न एथलेटिक्स खेलों में हिस्सा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 21 नवंबर।राॅयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित स्पर्धा में छात्रवर्ग के लिये अंतर कक्षाऐं एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया राॅयल काॅलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् 775 छात्रों ने विभिन्न एथलेटिक्स खेल स्पर्धाएं जैसे – डिक्स थ्रो, जेवेलिन थ्रो, 100 मीटर व 400 मीटर रिले रेस में भाग लिया

- Advertisement -

राॅयल खेल महोत्सव के पुरुष वर्ग के समन्वयक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि, एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं के पश्चात् राॅयल काॅलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल एवं वालीबाल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है, जिनकी टीमें भी निर्धारित हो चुकी है।

डिस्क थ्रो में अरूण पाटीदार, शेख अनुशूल व नारायण धाकड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

जेवलिन थ्रो में कृतज्ञ पाटीदार, रेहान मंसूरी व रोहन बर्मन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

शाॅर्ट पुट (गोला फेंक) में अरूण पाटीदार, शेख अनुशूल व नारायण धाकड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर रेस में रेहान मंसूरी, राजकुमार धाकड़ व विजय चैधरी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे

400 मीटर रिले रेस में दीपक जाट, श्याम पालीवाल, दिव्यराज, विशाल सिसोदिया प्रथम, राजकुमार धाकड़, नारायण, अरबाज, मयंक द्वितीय तथा आशीष जाट, विनय जाट, पंकज अहीर, शिवम मंडलोई तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यगण डाॅं. मनीष सोनी, डाॅं. प्रवीण मंत्री, डाॅं. आर.के. अरोरा, डाॅं. अमित शर्मा, जगदीश डूके, प्राध्यापकगण डाॅं. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेन्द्र मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. विनिता धाकड़, प्रो. नेन्सी धीमन, प्रो. गरिमा मिश्रा एवं प्रो. सुधा परिहार आदि उपस्थित रहें।

See also  AQI-440 पार सरकारी ऑफिस की टाइमिंग बदली
TAGGED:
Share This Article