Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News: श्री राधाकृष्ण मंदिर,गवली समाज बाजना बस स्टैंड पर अन्नकूट महोत्सव: महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

Ratlam News: रतलाम स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर,गवली समाज बाजना बस स्टैंड आज अन्नकूट महोत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्री कृष्ण जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट और गवली समाज द्वारा भगवान कृष्ण जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम 6 बजे महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तजनों को महाप्रसादी के रूप में अन्नकूट वितरित किया गया।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद रौतेला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष दीवाली के बाद होता है, जिसमें भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य मिलता है

कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप , उपाध्यक्ष, MIC सदस्य विशाल शर्मा,राकेश परमार सहित विशेष आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में ट्रस्ट के गोविंद रौतेला ,कल्लू ,नाथू चौधरी, देवा चौधरी, छोटा चौधरी,मन्नू रौतेला, बद्री गुजेला, राम गुजेला, चंदर गुजेला, गोलू गुजेला, बंटी गुजेला, विष्णु दुबेला, हरि दुबेला, राजु दुबेला, हेमंत दुबेला,भेरू रैकवार,
श्याम मेहता, सचिन सतोगिया,लालू ररॉ, बलराम मोरिया ने मुख्य रूप से अतिथियों का स्वागत किया।

See also  रायपुर : नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
TAGGED:
Share This Article