Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; 25वां खेल चेतना मेला/एथलेटिक्स में अतिथियों से पुरस्कार पाकर विजेताओं के खिल उठे चेहरे,शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 23 दिसंबर। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वां खेल चेतना मेला में एथलेटिक्स के सभी वर्गों के मुकाबले संपन्न हो गए। इसमें विजेता खिलाड़ियों को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर के मैदान में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाते ही विजेता खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

- Advertisement -

अतिथि के रूप में यहां जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय जैन, जिला न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया, डीआईजी श्री मनोज सिंह, भाजपा जिला प्रभारी श्री प्रदीप पांडेय एवं नगर निगम सभापति श्रीमती मनीषा शर्मा उपस्थित रही। इनके साथ आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अमरिक राणा, प्रकाश व्यास आदि उपस्थित रहे।

खेल चेतना मेला बहुत ही अच्छा आयोजन

जिला न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय जैन ने कहा कि खेल चेतना मेला बहुत ही अच्छा आयोजन है। जिसमें बच्चों को खेल से जोड़ने की पहल की गई है। इसमें सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जा रहा है। सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं कि वह खेल में अधिक से अधिक भाग ले और स्वस्थ बने। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी आपका इस आयोजन में स्वागत करता है।

25 वर्षों से रतलाम में खेल चेतना मेला का आयोजन सौभाग्य

डीआईजी मनोज सिन्हा ने कहा कि यह आप लोगों का सौभाग्य है कि बीते 25 वर्षों से रतलाम में खेल चेतना मेला का आयोजन हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार खेल को काफी बढ़ावा दे रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने नियम भी बनाया है जो भी बच्चा ओलंपिक खेलेगा उसे सीधे डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। खेलने से ऑक्सीजन का लेवल भी अच्छा रहता है।

See also  Ratlam News ;नमो ग्रुप फाउंडेशन ने किया भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य स्वागत-पूरा शहर हुआ भक्तिमय : पूजन अर्चना कर की नमकीन छाछ वितरण

खेल चेतना मेला से रतलाम में अलग उत्साह

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि खेल चेतना मेल से रतलाम में गली-गली में अलग उत्साह देखने को मिलता है। जीवन जीने की कला इस माटी से, इस मैदान से मिलती है। खिलाड़ी होने के साथ अपने सपने पूरे करना है, ऊंचाइयों पर पहुंचना है तो, इस माटी से प्रेम करते हुए जो जीवन जिएगा वह निश्चित रूप से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

खेल परिणाम – एथलेटिक्स में जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर में गुरु रामदास के सतीश निनामा, शास. उत्कृष्ठ विद्यालय के अरुण वसुनिया, साई श्री एकेडमी के यश तिवारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मॉर्निंग स्टार की दिव्यांशी वर्मा, गुरु तेग बहादुर की भक्ति पांडे, मॉर्निंग स्टार की गरिमा मीणा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर एकेडमी के नमन तलोदिया, रेलवे स्कूल के जॉन मावी, एवं उत्कृष्ट विद्यालय के विक्रम वसुनिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पलक राठौर, आराध्या राजपुरोहित और दुर्गा चौहान क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

100 मी सब जूनियर बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर के दक्ष पाठक, न्यू तैय्यबा के कुसई जाफरजी एवं सेंट जोसेफ के तनिष्क जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सीएम राइज की लक्ष्मी नायक, खुशी चौहान और साई श्री इंटरनेशनल कि शिवानी राज यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में गुरु रामदास के शिवकुमार बैरागी, न्यू तैयबा के हुसैन काशमाजी एवं गुरु रामदास के सारांश सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में साईं श्री की चित्रांशी पाटीदार, गुरु तेग बहादुर की अव्या जैन एवं कन्या शिक्षा की पायल डोडियार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में सांई श्री विधानसिंह देवड़ा, सीएम राईज के शिवराजसिंह तंवर एव जैन पब्लिक के करण राठौर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गुरू तेग बहादूर की माही पांचाल, सांई श्री की दामिनी भट्ट, सीएम राईज की दिव्या गरवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

See also  सांसों पर संकट बढ़ा कई इलाकों में AQI 450 के पार पराली के धुएं ने आबोहवा को बनाया दमघोंटू

300 मीटर जूनियर बालक वर्ग में प्रगति कान्वेंट के प्रद्युम्न कौशल, सांई श्री के यश तिवारी, सीएम राईज के मयुर सिंह एवं नितिन प्रजापति क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मॉर्निंग स्टार की दिव्यांशी, सीएम राईज की महिमा व सांई श्री की सिमरन राज व गरिमा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

400 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में न्यू तैय्यबा के कुसई जाफरजी, गुरु तेग बहादुर के भव्य शर्मा, जैन एकेडमी के लक्ष्य सोलंकी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सांई श्री के ईरम खान, शिवानी राज व गुरु तेग बहादुर की अनुश्री क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में प्रगति कान्वेंट के प्रद्युम्न, गुरु रामदास के सतीश निनामा व शिवकुमार बैरागी, रेलवे स्कूल के रोहित वर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कन्या शिक्षा परिसर की सुनिता डामर, पायल डोडियार व राजनंदिनी एवं सीएम राईज की दिशा कटारिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में डायमण्ड पब्लिक के देवेश शर्मा, रेलवे के जॉन मावी व गुरू तेगबहादूर के शौर्य सिंह व जय आदित्य सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सीएम राईज की दिव्या गरवाल, गुरू तेग बहादूर की दुर्वा निगवाल, माही पांचाल एवं समता इंटरनेशनल की माही धाकड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

TAGGED:
Share This Article