AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन कार्यालय ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,यूनियन से जुड़ी महिला साथियों व श्रमिको का सम्मान

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

IMG 20260309 163619
रतलाम 10 मार्च मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ऑफिस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर एक आयोजन किया गया इस अवसर पर यूनियन से जुड़ी महिला साथियों और श्रमिक महिलाओं का सम्मान कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -

कार्यकम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की भावना , शिखा शर्मा, श्रुति, संतोष सोनाने एवं आशा उषा संगठन की ओर से श्रीमती कृष्णा सोनगरा एवं अन्य श्रमिक महिलाओं का स्वागत कर दिवस को मनाया गया|

- Advertisement -

इस अवसर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव निखिल मिश्रा, उपाध्यक्ष रशीद खान, वरिष्ठ कामरेड सुनील , श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष ईश्वरलाल पुरोहित भी उपस्थित थे

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि सभी महिला साथियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।जिन्होंने महिला सशक्तिकरण का गीत गाकर सभी महिला साथियों को शुभकामनाएं दी |

See also  धार के लिए गौरव का क्षण : अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच में मिली बड़ी जिम्मेदारी,राजा भाऊ भदाने को,पदाधिकारियों ने दी बधाई
Share This Article