AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /हिंदू जागरण मंच द्वारा ‘द केरला स्टोरी-2’ का फ्री शो” : 350 महिलाएं और मातृशक्तियां पहुंचीं ,लव जिहाद पर जागरूकता अभियान -सोशल मीडिया और अनजान लोगों से सतर्क रहना जरूरी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260305 WA0043

- Advertisement -

रतलाम /शहर में हिंदू जागरण मंच द्वारा महिलाओं और बच्चियों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लव जिहाद जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म “द केरला स्टोरी-2” का विशेष निःशुल्क प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के गायत्री सिनेमा में आयोजित किया गया, जिसमें करीब 350 से अधिक महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं

IMG 20260305 WA0041

कार्यक्रम की शुरुआत जय जय श्री राम – भारत मत जय के नारों के साथ हुई उद्देश्य समाज में बढ़ रही उन घटनाओं के प्रति जागरूकता लाना बताया गया, जिनमें युवतियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन, शोषण या अन्य प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में फंसाने के आरोप सामने आते रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए समाज में जागरूकता बेहद आवश्यक है।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह फिल्म कुछ सत्य घटनाओं से प्रेरित विषयों को दर्शाती है और युवतियों को सावधान रहने का संदेश देती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को यह भी समझाया गया कि सोशल मीडिया और अनजान लोगों से संपर्क के दौरान सतर्क रहना क्यों जरूरी है।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और युवतियों ने फिल्म देखने के बाद कहा कि इस तरह की पहल से समाज में जागरूकता बढ़ती है और परिवारों को भी अपनी बेटियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन पर ध्यान देने की आवश्यकता समझ में आती है।

आयोजकों के अनुसार भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर व्यापक संवाद हो सके।

See also  दशहरा पर सिलफिली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल,,,
Share This Article