AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/शिव-शक्ति-हनुमत महायज्ञ का भव्य समापन : काजल गुरु जागीरदार को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित,आनंद गिरि महाराज को ‘हिंदू रत्न’ की उपाधि से अलंकृत ; भक्तों को एक लाख इक्कावन हज़ार रुद्राक्ष प्रसादी का वितरित

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260125 WA0043

- Advertisement -

संतों की सेवा एवं उनका सानिध्य मानव को सदैव आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर करता है –महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज

IMG 20260125 WA0044

रतलाम/संत का संकल्प सदैव राष्ट्रहित और राष्ट्रकल्याण के लिए समर्पित रहता है। वे आध्यात्मिक संवर्धन एवं संरक्षण के माध्यम से समाज को धर्म का शुद्ध और सुदृढ़ आधार प्रदान करते हैं। सच्चा संत स्वार्थ से परे रहकर समाज के हित में अपनी साधना और आराधना को समर्पित कर देता है। इसलिए संतों की सेवा एवं उनका सानिध्य मानव को सदैव आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर करता है।

IMG 20260126 WA0019

उक्त उद्गार निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 शांति स्वरूपानंद जी महाराज ने शिव-शक्ति-हनुमत महायज्ञ के छठे दिवस अपने ओजस्वी उद्बोधन में व्यक्त किए।

रविवार को सुबह नियमित हवन-महायज्ञ के उपरांत संतों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी भंडारे में सहभागिता की। इस अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आनंद गिरि महाराज को पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ‘हिंदू रत्न’ की उपाधि से अलंकृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महामंडलेश्वर द्वारा सनातन धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु युवाओं को प्रेरित करने वाली, सामाजिक सेवा में निरंतर सक्रिय तथा धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से जनमानस का मनोबल सुदृढ़ करने वाली अर्धनारीश्वर परिवार की काजल गुरु जागीरदार को नमस्कार ग्रुप द्वारा प्रदत्त ‘भारत गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।अर्धनारीश्वर परिवार की औऱ से सभी भक्तों को एक लाख इक्कावन हज़ार अभिमंत्रित रुद्राक्ष प्रसादी वितरित की गई !

इस गरिमामयी अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 देव स्वरूपानंद महाराज, दत्त अखाड़े के स्वामी नील भारती महाराज, ऋषि संजय शिवशंकर दवे, महंत नरेंद्र गिरि महाराज तथा पूज्य स्वामी गौशरणानंद महाराज मंचासीन रहे।
महायज्ञ के सप्तमी दिवस पूर्णाहुति के उपरांत सभी संतों एवं श्रद्धालुओं ने यज्ञ की परिक्रमा की। तत्पश्चात यज्ञशाला परिसर से बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा दीनदयाल नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

See also  Ratlam News/कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन ;बाजार बैठक वसूली का नियम विरुद्ध प्रस्ताव निरस्त करें,वसूली के खिलाफ करेगी आंदोलन
Share This Article