AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam: रतलाम की इंडियन बैंक में लगी आग, लाकर सुरक्षित -केश काउंटर, एसी और कुछ कंप्यूटर जले,बैंक के हैं 10000 ग्राहक,सोमवार से पुनः बैंक में कार्य शुरू होने की संभावना

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

- Advertisement -

रतलाम, 13 मार्च पैलेस रोड क्षेत्र में इंडियन बैंक में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से बैंक के कुछ कंप्यूटर, एसी और कैश काउंटर जला है। लॉकर और डाटा सभी सुरक्षित है। ग्राहकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। पावर हाउस रोड शाखा पर ग्राहक अपना कार्य करवा सकते हैं। सोमवार से बैंक का काम सुचारू शुरू हो जाएगा।

बैंक मैनेजर राजीव गोधरा ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को सुबह तकरीबन 7:00 बजे बैंक से धुंआ निकलता हुआ नजर आया। बैंक का सायरन भी बजने लगा। सूचना मिलते ही मैं और स्टाफ मौके पर पहुंचे। सुचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल आई और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

बैंक के हैं 10000 ग्राहक

बैंक मैनेजर श्री गोधरा ने बताया कि आग की घटना में कैश काउंटर और कंप्यूटर प्रभावित हुए हैं। बैंक में तकरीबन 10000 ग्राहक हैं। ग्राहकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। डेटा और लॉकर भी सुरक्षित है।

दूसरी शाखा पर कार्य सुचारू जारी

श्री गोधरा ने बताया कि बैंक संबंधी कार्य फिलहाल पावर हाउस रोड स्थित शाखा पर किया जा रहा है, जो भी यहां के ग्राहक के वहां जाकर अपना कार्य करवा सकते हैं। लाकर की सुविधा भी बंद रहेगी। सोमवार से सुचारू रूप से कार्य शुरू होने की संभावना है।

बैंक परिसर हुआ पानी पानी

आग बुझाने में तकरीबन 1 घंटे का समय लगा। पूरा बैंक का परिसर आग और धुएं से काला काला हो गया। फर्श पर पानी पानी जमा हो गया। साफ सफाई चल रही है। बैंक में आग की घटना के बाद आसपास वाले सहम गए। आग पर तत्काल काबू पाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

See also  इंदौर में मनोनयन/सुश्री अरुणा पारे को बजरंग सेना का संभाग अध्यक्ष किया नियुक्त,संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
Share This Article