AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /कांग्रेस ने गैस व बिजली की दरों में वृद्धि के खिलाफ व अन्य मुद्दों को लेकर दिया धरना, राज्यपाल के नाम तहसीलदार सौंपा ज्ञापन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260330 WA0145

- Advertisement -

रतलाम 30 मार्च रतलाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गैस, बिजली दरों में वृद्धि,पेट्रोल-डीजल की कमी तथा विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।

IMG 20260330 WA0143

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्मा ने नगर निगम द्वारा कर वृद्धि का भी विरोध करते हुए आंदोलन की घोषणा की

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बिजली संकट को लेकर तीखा हमला करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर बिजली प्लांट का समुचित उपयोग नहीं किया गया, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति के कारण ईंधन संकट गहरा गया है, जिससे आम जनता को लाइन में खड़ा होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने राज्यपाल से आग्रह किया कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में असफल प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि जीडीपी का असंतुलित वितरण हो रहा है, जिसमें अधिकांश हिस्सा अमीर वर्ग को मिल रहा है, जबकि आम जनता को न्यूनतम लाभ मिल रहा है। पिछले पांच वर्षों में मध्यम वर्ग की आय में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती रही है।

See also  रतलाम प्रेस क्लब ने दोपहर में जताया विरोध ; शाम को नामली TI हो गए लाइन अटैच,पत्रकार पर बिना जांच किए एफआईआर-ढ़ाबा मालिक और झूठी शिकायत करने वाले कर्मचारियों पर भी FIR दर्ज

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योग घरानों को बढ़ावा देने से छोटे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बिजली दरों में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि को भी सरकार की विफलता बताया गया।

धरने को उपनेता प्रतिपक्ष कमरुनद्दीन कचवाया, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व उप महापौर सतीश परोहित, वरिष्ठ नेता राजीव रावत, रामचंद्र धाकड़,प्रदीप राठौर, राकेश झालानी, महिला नेत्री यास्मीन शेरानी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, विजय उपाध्याय, नरेंद्र जोशी (गुल्लु), वरुण शोत्रिया, डी.पी. धाकड़, दिलीप कुमावत, पार्षद वाहिद शेरानी एवं महिला पार्षद केसर बाई सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लकी), जगदीश पाटीदार राजेश प्रजापत ,गौरव ठाकुर,भगवती लाल यादव रोहित मीणा, आर्यन खान रिजवान शेख।पार्षद भावना पैमाल, सचेतक आशा रावत, कविता महावर, राधा प्रजापत, हीना खान, आरिफा कचवाया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शांतु गवली ने किया

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com