Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम कलेक्टर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मोरवनी का निरीक्षण ; शहर में चल रहे है पेयजल पाइपलाइन सुधार कार्यों का अवलोकन कर दिये आवश्यक निर्देश

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

5 कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

- Advertisement -

रतलाम 2 जनवरी/. इंदौर में हुई घटना के बाद रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, शहर एसडीएम सुश्री आर्ची हरित, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मोरवानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । मोरवनी मे कलेक्टर ने शहरवासियों को प्रदान किए जा रहे पेय जल व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि प्लांट वर्ष 1980 में बनाया गया था तथा शहरवासियों को अल्टरनेट दिवस के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्लांट में जहां भी मरम्मत कार्य आवश्यक है उसका टेंडर कराया जाए, पेयजल का सेम्पल लिये जाने का कार्य निरंतर नियमित रूप से किया जाए तथा वार्ड में भी पेयजल के सेम्पल लिए जाए

अधिकारियों ने बताया कि निरंतर सेम्पल लिए जा रहे है तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उज्जैन के अधिकारी भी निरंतर सेम्पल ले रहे है। कलेक्टर ने सेम्पल एवं सफाई व्यवस्था का रजिस्टर चेक किया मौके पर ही पेयजल के नमूने संग्रहित कराए और पानी की जांच कराई।

टेक्निशियन ने बताया कि पानी में टर्विडिटी, क्लोराईड,कंडक्टिविटी, हार्डनेस, पीएच, ईकोलाई आदि कि जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होने बताया कि पानी की बैक्टेरियल जांच की रिपोर्ट 24 घण्टे में मिल पाती है। कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे भी रेंडम आधार पर पेयजल की रिपोर्ट प्राप्त करें।

कलेक्टर ने निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था के संबंध में निरोधात्मक कार्यवाही करें, उन्होने कहा कि कार्ययोजना इस प्रकार बनाये कि शिकायत की गुंजाईश न रहें, उन्होने कहा कि शहर में टीम गठित कर सर्वे कार्य प्रारंभ कराए, सर्वे में नालियों में लिकेज, सिवरेज में लिकेज, कंस्ट्रक्शन साईट का चिन्हांकन करें ताकि पेयजल में अशुद्धि मिलने की संभावना न रहे।

See also  रतलाम /पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न ; पम्पो पर प्रदर्शित की जाएगी स्टॉक की जानकारी -जिला प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश :स्टॉक सत्यापन सतत जारी -ड्रम/ बाटल मे पेट्रोल/डीजल नहीं दे,आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक नहीं खरीदी

कमिया पाये जाने पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार स्टॉफ की व्यवस्था की जाए, किसी भी स्थिति में पानी का ओपन सोर्स न रहे।

उन्होंने रतलाम शहरी क्षेत्र में करमदी रोड क्षेत्र तथा चांदनी चौक क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में जिन जिन वार्डों से गंदे पानी मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहा चल रहे पाइप लाइन सुधार एवं टेस्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। चांदनीचौक क्षेत्र में उपस्थित लोगों द्वारा सुलभ काम्पलेक्स एवं वाहन रखने के स्थान संबंधी समस्या बताई गई। कलेक्टर ने उचित निराकरण की बात कही। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के शासकीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम 2 जनवरी/ कलेक्टर द्वारा मोरवानी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में ड्यूटी लिस्ट अनुसार अनुपस्थित कर्मचारी , लेब टेक्नीशियन के पास प्लांट पर आवश्यक सामग्री की अनुपलब्धता एवं प्लांट सफाई के रजिस्टर मेंटेन नहीं होने के कारण आयुक्त नगर निगम अनिल भाना ने जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री भैयालाल चौधरी, उपयंत्री ब्रजेश कुशवाह, उपयंत्री अनुपम मिश्रा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस मे प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया है । नियत 3 दिवस में उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article