AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 : खत्म इलेवन पहुंची फाइनल में अब 42 मैचों में 8586 रन, 612 चौके ओर 730 छक्कों के साथ 23 बल्लेबाज ने लगाए अर्ध शतक,88 इनिंग में 526 विकेट,पहला सेमीफाइन मैच में कैबिनेट मंत्री कश्यप और राम राम संस्था के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पंवार रहे अतिथि – विजेता उपविजेता ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

image 870x 69d893bf821c2

- Advertisement -

रतलाम, 09अप्रैल स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल का चौथा सीजन अपनी लोकप्रियता के साथ हजारों दर्शकों द्वारा सेमीफाइनल के रोमांचक मैच खेले गए।

समिति संयोजक विकास कोठारी यतेन्द्र भारद्वाज सचिव, जयेश राठौर ने बताया कि कल प्रतियोगिता में सेमी फाइनल मुकाबले खेल गए, मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया

image 870x 69d893b3a2e06

मुख्य अतिथि चैतन्य कश्यप मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति रतलाम चैंपियंस लीग क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे चर्चित प्रतियोगिता रहती हैं जिसमें रतलाम के खिलाड़ियों को पूर्ण मौका मिलता हे। चैतन्य कश्यप ने कहा कि टूर्नामेंट तो बहुत किए जाते है लेकिन अब हमें प्रशिक्षण केंद्रों की जरूरत है रतलाम में खेल प्रशिक्षकों से भी आव्हान करता हु कि हमारे हमारे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा तो वह रतलाम का नाम देश दुनिया में करेंगे। रतलाम नगर में जब क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रचलन नहीं था तब हमारे मार्गदर्शक श्री हिम्मत जी कोठारी ने विधायक ट्रॉफी के नाम से गली मोहल्ले की खेल प्रतिभा को संवारने का मौका दिया , चेतना खेल मेला के माध्यम से भी विद्यार्थियों से कई खिलाड़ियों ने रतलाम नगर का नाम देश प्रदेश में किया।

अतिथि के रूप में अनिल पिपड़ा निमंत्रण डेवलपर्स ,राजेश पगारिया समाजसेवी , नरेंद्र जोशी संपादक नई दुनिया रतलाम, डॉ. संजय पाण्डेय, स्थानीय संपादक दैनिक भास्कर रतलाम ,योगेश शर्मा यूनिट हेड दैनिक भास्कर, मुकेश पगारिया जैन सोशल ग्रुप विजय जी काठेड़ समाजसेवी , संस्था राम राम के संस्थापक शैलेंद्र सिंह जी पंवार, म प्र लिपिक संघ सचिव जयपाल सिंह कुशवाह की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने RCL विजेता उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।

See also  रतलाम/छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को ; क्षत्रिय मराठा समाज की हुई बैठक, निकलेगी शौर्य यात्रा

आज खेले गए प्रथम मैच खतम इलेवन वि हिंद टाइटंस के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 104 रन 5विकेट पर बनाए राजेंद्र सिंह चंद्रावत ने 29 रन 15 बालों पर, 4 गगन भेदी छक्के के साथ, खत्म इलेवन के गेंदबाज गौरव चौधरी 2 विकेट , हिंद टाइटन के प्रतीक और विक्रम की पारी भी मैच नहीं बचा सकी ।

दूसरा मैच फाइनेंस सर्किल वि इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया 10 ओवर में फाइनेंस सर्किल ने 104 रनो का लक्ष्य दिया शक्ति घोषर ने शानदार 24 बालों पर 55 रन, अनिल निनामा 28 की शानदार बल्लेबाजी दूसरी पारी खेले हेतु इंडियन गोल्ड के बल्लेबाज 7 ओवर में 49 रन पर सिमट गई गेंदबाज प्रबल गौतम ने 3 विकेट के साथ घातक गेंदबाजी की। मेन ऑफ द मैच शक्ति घोषरे रहे।

फाइनल में खतम इलेवन पहुंच गई

क्वालीफायर मैच में ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामोर की उपस्थिति में खेला जाएगा। स्कोरर दिग्विजय सिंह, कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल सिद्धू फेम, योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय रहे। सभी मैचों के मेन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार 500 रुपए स्व श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किए गए

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय , देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा, दीपक मईड़ा ,प्रिंस बना , अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा लवकेश जोशी, राजेंद्र राठौर, सुरेंद्र जोशी, राकेश परमार ,अनुज शर्मा , पायलट पुरोहित अनार सिंह कुंपावत ,महेश सोलंकी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com