भरत शर्मा की रिपोर्ट
लीग का उद्देश्य -खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच देना है : यतेंद्र भारद्वाज

रतलाम। रतलाम इंडियन प्रीमियर लिंग IPL की तर्ज पर रतलाम चैंपियन लीग (RCL) कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा हैं शनिवार को टीमों के ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हुई।इवेंट का चौथा सीजन इस साल 25 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा।इसमें 14 टीमों के 300 से अधिक खिलाड़ियों के बीच 46 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें सबसे महंगा खिलाड़ी अंकित डांगी 10300 में बिका हे नेहरू स्टेडियम में सभी मैच रात्रिकालीन खेले जाएंगे।

भारद्वाज ने बताया कि इस बार मैच का लुफ्त उठाने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की जाएगी। महू से स्टैंड मंगाए जाएंगे, जिनमें 1200 से 1500 दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे।
ये थे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी एवं प्रदीप उपाध्याय,परामर्शदाता समिति से पूर्व महापौर केसरी गौरव जाट, देव शंकर पांडे ,संजय शर्मा, लोकपाल सिसोदिया, दिनेश पोरवाल,सचिव जयेश राठौड़ सह सचिव राहुल जाधव, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मेन ऑफ दी मैच और पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
क्रिकेट लीग समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी ने बताया कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से निरंतर प्रतिवर्ष टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह चौथा साल है।
टूर्नामेंट में इस बार रेलवे की टीम सहित सैलाना, जावरा और आलोट विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। रतलाम शहर और ग्रामीण क्षेत्र को एक साथ स्थानीय श्रेणी में रखा गया है। आयोजकों के मुताबिक आरसीएल का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। उम्मीद है कि भविष्य में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रतलाम की पहचान प्रदर्शित करेंगे।



