AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम ; आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का प्रदर्शन/पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने रैली निकालकर किया हल्ला बोल : सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,सरकार को दिया अल्टीमेटम

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

resized compressed 1770569899456

- Advertisement -

रतलाम अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, रतलाम के तत्वावधान में जिला स्तरीय रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेशभर में एक साथ किया गया ।

resized compressed 1770569954605

संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर “जिला स्तरीय वाहन पेंशन रैली व ज्ञापन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम रतलाम के जिले भर से आए शिक्षक शिक्षिकाओं का एकत्रीकरण “गुलाब चक्कर उद्यान, पुराना कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। जिले भर सारे शिक्षक शिक्षकों एवं जिला कार्यक्रम एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने रैली में शामिल हुए शिक्षकों को संबोधित किया। जिसमें प्रमुख रूप से धर्मेंद्र शर्मा, हरनिस सोलंकी, ललिता कुशवाह, सादिक खान आदि प्रमुख रहे।

resized compressed 1770569978972

रैली का प्रारंभ गुलाब चक्कर पुराने कलेक्टर पूर्ण कलेक्टर कार्यालय से नगर निगम, कॉलेज रोड, लोकेन्द्र टॉकीज चौराहा, दो बत्ती, कॉन्वेंट स्कूल तिराहा, फव्वारा चौक, नवीन कलेक्टर कार्यालय महू रोड होते हुए पुनः कोर्ट चौराहा होकर गुलाब चक्कर उद्यान पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसील रामचंद्र पांडे को ज्ञापन सौंपा गया।

इन्होंने किया नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़ द्वारा किया गया।

*इन्होंने ये कहा कि*

संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला का कहना है कि यदि अब भी शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित प्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुत ही बृहद स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें आर या पार के तर्ज पर आंदोलन होगा। कार्य हमारी बातें मान लेती है तो हम उनका स्वागत करेंगे अन्यथा वहीं से अनिश्चितकालीन जंग का ऐलान करेंगे।

See also  पीएम मोदी G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने कहा कि “ई-अटेंडेंस शिक्षकों के सम्मान के प्रति कुठाराघात है, जिन्हें हम राष्ट्र निर्माता कहते हैं। उस पर सरकार को विश्वास ही नहीं है यूं तो सरकार कहती है कि बिना शिक्षकों के कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है, चाहे निर्वाचन कार्य हो या जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य , किंतु यहां पर तो ऐसा लगता है कि सरकार को अपने कर्मचारियों पर नही एक प्राइवेट ऐप्प पर ज्यादा है ।

ये रहे उपस्थित

संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष अर्जुन राठौर, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दडिंग, पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ, रेखा पंवार, ललिता कुशवाह, संतोष पाल, धर्मेंद्र शर्मा, प्रकाश हरनिस सोलंकी, गोविंद पाटीदार, कन्हैया लाल पाटीदार, राजेन्द्र चौहान, सादिक खान व भुप्रकाश मालवीय आदि ने जिले के लगभग 200 वाहनों के साथ शिक्षको ने शामिल होकर रैली व ज्ञापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने व आभार जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने माना।

Share This Article