Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम ट्रॉफी 2026 : दो बत्ती नेहरू स्टेडियम में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा,मां अंबे और फोर यु ने जीते मैच,भाजपा उपाध्यक्ष – मंडल अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

Priyanshu Ranjan
????????????????????????????????????

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

DSC 4242 scaled

DSC 4227
रतलाम।08 फ़रवरी दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में चल रही रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा कल शनिवार को तीन मैच खेले गए

शनिवार के मैच के परिणाम
पहला मैच यंग स्टार और फोर यू के बीच रहा। फॉर यू हासिल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए जबकि यंग स्टार 30 रन ही बना सकी। इस प्रकार फोर यु ने जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच लोकेंद्र बासींद्रा रहे।

DSC 4234 scaled

दूसरा मैच मां अंबे और आपका अपना के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर मां अंबे ने पहले बल्लेबाजी की और आपका अपना ने 45 रन बनाए और मां अंबे को 46 रन का लक्ष्य दिया। पीयूष कप्तान और हेमंत यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हो पांच ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच हेमंत यादव रहे तथा

तीसरा मैच एमपी पुलिस और अवेंजर के बीच खेला गया जो देर रात तक जारी रहा

शुक्रवार का तीसरा मैच जवाहर और गुरु बायज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी जवाहर ने 130 रन बनाएं जबाब मे गुरु बॉयज 60 ही रन बना सकी।जिसमें जवाहर ने 70 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच नईम पठान रहे।

क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार के मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नंद किशोर पंवार, भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, चंदन सिंह चौहान,रजत शर्मा रहे तथा मंच पर संयोजक सुशील संघवी,संरक्षक अशोक जैन लाला व आयोजक मंडल मंचासीन रहा।अतिथियों का स्वागत अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा किया गया। तत्पश्चात खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खिलाड़ियों ने अतिथियों का मोतियों की माला से स्वागत किया।

See also  Ratlam News/रेलवे के एक मंडल में आशिक आवारा का दबदबा : काम करने वाले को सजा चापलूसों के मजा

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी,जतीन उपाध्याय,अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान द्वारा दी गई

Share This Article