Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम : साप्ताहिक 160 वां स्वास्थ्य शिविर संपन्न ;BP ,शुगर,ऑक्सीजन की नि:शुल्क जांच हुई,श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा कालिका माता मंदिर के पीछे शिविर आयोजित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260125 WA0018

- Advertisement -

रतलाम।श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा प्रति रविवार आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत 160वें शिविर का आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर प्रत्येक रविवार की भांति प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक, फाउंडेशन कार्यालय मकान नंबर 14, रामबाग, कालिका माता मंदिर के पीछे आयोजित किया गया।

IMG 20260125 WA0019

शिविर में विशेष रूप से सीनियर सिटीजन एवं बुजुर्ग नागरिकों के लिए रक्तचाप (BP),शुगर,वजन,ऑक्सीजन लेवल
की नि:शुल्क जांच की गई। जांच के दौरान जिन लोगों के स्वास्थ्य मापदंड सामान्य से अधिक पाए गए, उन्हें तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई, जिससे वे समय रहते उपचार लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि,“श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को स्वस्थ, सजग और निरोगी बनाए रखना है। समाज के सहयोग से निरंतर, इस प्रकार के शिविर लगाए जाते रहेंगे। निरोगी बुजुर्ग—सशक्त समाज हमारा संकल्प है।”उन्होंने यह भी कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में बुजुर्ग वर्ग नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाता है, ऐसे में यह साप्ताहिक शिविर उनके लिए एक मजबूत सहारा बन रहा है।

शिविर को सफल बनाने में योगेश जाट का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं। फाउंडेशन द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा आगे भी स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे।

See also  Game Changer Worldwide Box Office Collection Day 1 : 51.25 करोड़ रुपए के साथ फिल्म ने की धमाकेदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल …
Share This Article