Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ramayana Box Office Collection Day 4: मंडे को थिएटर्स में छाए ‘भगवान राम’, इमरजेंसी को पछाड़ कमा लिए इतने पैसे

Aaj 24
By Aaj 24

इन दिनों फिल्मी जगत में री-रिलीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वीर-जारा से लेकर लैला-मजनू तक कई फिल्मों को सालों तक दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया। इन फिल्मों ने री-रिलीज में जमकर नोट छापे हैं। अब बारी पौराणिक फिल्म रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम की है।

- Advertisement -

31 साल पहले बनी पौराणिक फिल्म रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को 90 के दशक में भले ही ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हुई। लोगों की भारी डिमांड के बाद आखिरकार इसे दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया और अब यह नई कमर्शियल फिल्मों पर भी भारी पड़ रही है।

- Advertisement -

मंडे टेस्ट में रामायण फेल या पास?

रामायण ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफस पर कब्जा कर लिया है। स्काई फोर्स के बाद एक रामायण ही है, जो अच्छी-खासी कमाई कर बड़े स्टार्स से सजी फिल्मों को भी पछाड़ रही है। 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आई रामायण ने सोमवार की परीक्षा में पास हुई या फेल, इसके शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

2161 करोड़ के शराब घोटाले मामले में कवासी लखमा के बेटे हरीश से ED की पूछताछ

वीकेंड पर अच्छा कारोबार करने वाली रामायण की कमाई में भले ही सोमवार को गिरावट आई हो, लेकिन यह कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से आगे निकल गई है। रामायण ने चौथे दिन यानी सोमवार को 40 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो री-रिलीज के हिसाब से अच्छा कारोबार है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल आंकड़े शेयर नहीं किए हैं।

  • पहला दिन- 40 लाख रुपये
  • दूसरे दिन- 70 लाख रुपये
  • तीसरा दिन- 1 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 40 लाख रुपये
See also  Kaal Bhairav Jayanti 2024 पर इन चीजों का करें दान, जरूर चढ़ाएं काशी के कोतवाल को ये चीजें, पूरे साल रहेंगे धनवान

रामायण ने छोड़ा इन फिल्मों को पीछे

रामायण ने आते ही सबसे पहले इमरजेंसी को पछाड़ दिया है। कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा ने सोमवार को सिर्फ 20 लाख रुपये कमाया है। दूसरी ओर आजाद 11 दिनों में ही 5.90 करोड़ रुपये में सिमट गया है। इस फिल्म को थिएटर्स में दर्शक भी नहीं मिल रहे हैं। फिलहाल, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स कर रही है जिसने चार दिन में 68 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Share This Article