Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्रतापपुर जनपद विवाद खत्म: डॉ. नृपेंद्र सिंह हटाए गए, अनिल कुमार तिवारी नए सीईओ बने

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

सूरजपुर। लंबे समय से विवादों में घिरे प्रतापपुर जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ डॉ. नृपेंद्र सिंह को आखिरकार शासन ने हटा दिया है। आदिम जाति विकास विभाग के ताजा आदेश से डॉ. सिंह को उनके मूल विभाग पशु चिकित्सा सेवाएं, सूरजपुर वापस भेजा गया है, जबकि फरसाबहार (जशपुर) से अनिल कुमार तिवारी को प्रतापपुर जनपद पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

- Advertisement -

डॉ. नृपेंद्र सिंह का कार्यकाल शुरू से ही पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध का केंद्र रहा। सरपंचों, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने उन पर मानसिक-आर्थिक प्रताड़ना और काम में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए थे। विरोध इतना बढ़ गया था कि जनपद घेराव और चक्काजाम की चेतावनी तक दी गई थी।

- Advertisement -

प्रतापपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने इस फैसले पर राहत और संतोष जताया है।

See also  सूरजपुर पुलिस ने गाया वंदे मातरम, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्र सेवा का संकल्प
Share This Article