Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट ; रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान,होटलों व ढाबों का किया निरीक्षण

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/स्वतंत्रता दिवस ओर आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकला गया होटलों और ढाबों की चेकिंग की गई

- Advertisement -

आगामी स्वतंत्रता दिवस के जन्माष्टिम ओर गोगानवमी मद्देनज़र शहर में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में रतलाम शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया फ्लैग मार्च के साथ-साथ पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया।

इस दौरान होटल, ढाबे, लॉज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशालाओं पर विशेष चेकिंग की गई तथा आने-जाने वाले यात्रियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी गश्त और निगरानी बढ़ाई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवांछित घटना को समय रहते रोका जा सके।

इस अभियान में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्रीमति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी एवं थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।

आगामी त्यौहारों और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

See also  Ratlam News ; फकीरचंद मल्लारा के नेत्रदान ने रचा उदाहरण : एक निर्णय, दो नई दृष्टियाँ
Share This Article