Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 के लिए खिलाड़ियों की लगी बोली ; 14 टीमों ने खरीदे 225 खिलाड़ी

Priyanshu Ranjan

रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 के लिए खिलाड़ियों की लगी बोली ; 14 टीमों ने खरीदे 225 खिलाड़ी

- Advertisement -

रतलाम स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से फरवरी माह में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय नेहरु स्टेडियम रतलाम में दिन ओर रात्रि के मैच खेले जावेगे ।

- Advertisement -

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवम जयेश राठौर ने बताया कि आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी , प्रदीप उपाध्याय, समिति अध्यक्ष विकास कोठारी के निर्देशन में इस वर्ष रतलाम, जावरा ,सैलाना रतलाम नगर के कुल 450 खिलाड़िया की बोली में 14 टीमों के 225 खिलाड़ियों का चयन किया। सर्वाधिक बोली ऑलराउंडर खिलाड़ी भाविक जैन की 10100 रुपए में जे सी 11 टीम द्वारा लिया गया। अनेक खिलाड़ी 6000, 8000से 10000 रुपए तक में खरीदे गए ।आईपीएल की तर्ज पर होटल श्री पुष्पांजलि पैलेस सैलाना रोड पर आयोजित समारोह में की गई ।

टीमों के मध्य लीग अनुसार 46 मैच खेले जावेगें ।प्रत्येक टीम 6 मैच खेलेगी । प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को एक लाख पचास हजार रुपयें , उप विजेता टीम को 75 हजार रुपयें एवम ट्राफीयो से सम्मानीत किया जावेगा । अन्य पुरस्कारों में मैन आफ द टूर्नामेंट , प्रत्येक मैच के मैन आफ द मैंच , बैस्ट बालर , बेस्ट बैट्समैन , बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फिल्डर को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जावेगी । इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व आर डी ए अध्यक्ष अशोक पोरवाल,अशोक चौटाला,दिनेश पोरवाल रेलवे। अधिकारी अजय ठाकुर,पहलवान गौरव जाट वैभव जाट, लोकपाल सिंह ,मनीष शर्मा प्रवीण सोनी,एवं टीम ऑनर रहे

See also  Ratlam News ; लायंस क्लब रतलाम समर्पण ने किया वृक्षारोपण, 50 पौधों से सजाया हनुमान ताल का बगीचा
Share This Article