Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 124 की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

सियोल। साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रहा जेजू एयर का विमान मुआन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया।  विमान में 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर समेत 181 लोग सवार थे। अब तक 124 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी है कि 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। बाकी 55 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई गई है।

- Advertisement -

हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। उसी समय लैंडिग गियर में खराबी का पता चला। इस वजह से उसके पहिए खुलकर नीचे नहीं आए।

- Advertisement -

पहिए न खुलने पर विमान की इमरजेंसी में बेली लैंडिंग कराई गई। इसमें प्लेन की बॉडी सीधे रनवे से टकराती है। इस दौरान विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल से जा टकराया। टकराते ही विमान में तेज धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया।

See also  PM मोदी अब हरियाणा से शुरू करेंगे बीमा सखी योजना, महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, पात्रता से लेकर आवेदन तक जानिए पूरी डिटेल
Share This Article