AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/भेविन माइंड स्कूल में ओपन हाउस व अभिभावकों की बैठक 16 मार्च को आयोजित,आगामी शैक्षणिक सत्र की दी जाएगी जानकारी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260314 WA0102
रतलाम/भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस व अभिभावको की बैठक रखी गयी हे,बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की जानकारी दी जाएगी ,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ

- Advertisement -

गंगा सागर क्षेत्र स्थित भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च 2026 को अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

IMG 20260314 WA0103

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावकों को आगामी शैक्षणिक सत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए अमेजिंग गेम्स और फन एक्टिविटीज भी आयोजित की जाएंगी, जिससे कार्यक्रम को रोचक और उपयोगी बनाया जा सके। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभिभावकों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में पंडित दिनेश व्यास (घटवास), महापौर प्रहलाद पटेल, विवेक नागर, वरुण पोरवाल, पप्पू पुरोहित एवं बलवंत भाटी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह ने दी

See also  अग्निकांड- सरकार ने जांच के बीच कमेटी बदली पहली रिपोर्ट अब 12 घंटे में नहीं आएगी
Share This Article