AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 :बालिकाओं का इको-फ्रेंडली मैच रहेगा आकर्षण,पोलो ग्राउंड का किया निरीक्षण,3 फरवरी से होगी शुरुआत

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

DSC 4035 1 768x512 1

- Advertisement -

रतलाम।रतलाम शहर के खेल प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “रतलाम ट्रॉफी 2026” रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अपने 10वें सफल वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। टूर्नामेंट का आयोजन 3 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, रतलाम में किया जाएगा

DSC 4032 768x512 1

विगत वर्षों से यह प्रतियोगिता अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, अनुशासित खेल भावना एवं रोमांचक मुकाबलों के कारण शहर की सबसे लोकप्रिय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। इस वर्ष रतलाम ट्रॉफी में रतलाम शहर की 32 शीर्ष टीमें भाग लेंगी और सभी मुकाबले रात्रिकालीन होंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद मिलेगा।

आयोजक समिति द्वारा जानकारी दी गई कि विजेता टीम को ₹1,00,000 नगद पुरस्कार व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹50,000 नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को कूलर. फाइनल के मैन ऑफ द मैच को फ्रिज, तथा मैन ऑफ द सीरीज को ई-स्कूटर देकर सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट की एक विशेष आकर्षण यह भी रहेगा कि दर्शक दीर्घा में मैच के दौरान शानदार कैच पकड़ने वाले दर्शकों को भी नगद प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही दर्शकों एवं परिवारजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है

महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल

रतलाम ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 3 फरवरी को एक विशेष इको-फ्रेंडली बालिकाओं के क्रिकेट मैच से की जाएगी, जो महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में क्रिकेट के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से रतलाम में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। पहला मैच मातोश्री और बी.सी.सी. क्लब के मध्य खेला जाएगा। इसके पश्चात अंबर बनाम अली बायस के बीच मुकाबला होगा।

See also  रायपुर: ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति के लिए वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर की अनुमति

पोलो ग्राउंड का निरीक्षण, तैयारियों को अंतिम रूप

सोमवार, 2 फरवरी को अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा पोलो ग्राउंड का निरीक्षण कर पिच एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई आयोजक अक्षय संघवी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, नई प्रतिभाओं को मंच देना एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजक समिति

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान ,विकल्प साखला, वसीम खान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी समिति सदस्य हितेश बरमेचा ने दी।

Share This Article