भरत शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम /भाजपा के युवा नेता जुबिन जैन को संगठन में नई जिम्मेदारी मिली हैं। श्री जैन को रतलाम जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने युवा नेता जुबिन जैन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है इधर नियुक्ति की सूचना मिलते ही बधाई हो दौरा शुरू हो गया
