AAJ24

[state_mirror_header]

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में लापरवाही, ड्यूटी में तैनात जवान के खाने में निकला कीड़ा

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां भर्ती के लिए ड्यूटी पर तैनात एक जवान को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा पाया गया।

- Advertisement -

बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया बहतराई स्टेडियम में चल रही थी, और इस दौरान जवानों को यह अस्वास्थ्यकर खाना परोसा गया। इस लापरवाही के कारण भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं और अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
See also  उपभोक्ता न्यायालय ने Xiaomi इंडिया पर लगाया जुर्माना पीड़ित ग्राहक को देने होंगे इतने रूपए
Share This Article