भरत शर्मा की रिपोर्ट

खंडवा/मध्यप्रदेश अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा आगामी 15 मार्च, रविवार को जिला खंडवा स्थित पवित्र सिंगाजी धाम में गौ रक्षा सम्मान सभा एवं प्रदेश स्तरीय बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे
उक्त जानकारी रतलाम के अखिल भारत युवा हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी ने मीडिया को बताया की बैठक में मध्यप्रदेश में संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति और गौ रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपसी मतभेद और विघटन पैदा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण सत्य को स्वीकार नहीं करते औरअनुशासनहीनता फैलाते हैं, वे किसी भी संगठन के लिए घातक सिद्ध होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिन लोगों की पहचान और सम्मान संगठन के माध्यम से बना है, उन्हें अहंकार और भ्रम से दूर रहना चाहिए। संगठन में अनुशासन और एकता सर्वोपरि है तथा हिंदू महासभा में अहंकार और भ्रम रखने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।राकेश तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ असंतुष्ट तत्व कार्यक्रम को लेकर भ्रामक अफवाहें फैलाकर संगठन की छवि को धूमिल करने और जनमानस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जो लोग कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश है कि सत्य को कोई दबा नहीं सकता।
अंत में उन्होंने कहा कि सिंगाजी धाम में आयोजित यह बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों और प्रदेश स्तर की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
