भरत शर्मा की रिपोर्ट
भोपाल /भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विभिन्न जिलों के लिए नए प्रभारियों के नाम घोषित किए हैं। सूची के मुताबिक, विवेक जोशी रतलाम मंदसौर नीमच प्रभारी बने हैं शैलेन्द्र डागा को इंदौर ग्रामीण और बजरंग पुरोहित को उज्जैन नगर के प्रभारी बनाया गया है
देखिए संगठनात्मक नियुक्तियां संबंधी प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश




