Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंच राष्ट्रपति टिनूबू ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया

Aaj 24
By Aaj 24

अबुजा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात पहली बार नाइजीरिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 17 साल में पहला नाइजीरिया दौरा है। मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भारतीय लोगों का जमावड़ा लगा था। हाथ में तिरंगा लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

- Advertisement -

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू भी अबुजा एयरपोर्ट पर PM मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे थे। मंत्री न्येसोम विके ने PM मोदी को अबुजा शहर की चाबी सौंपी। नाइजीरिया में इसे विश्वास और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

- Advertisement -

PM मोदी आज राष्ट्रपति टिनूबू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उनके बीच भारत-नाइजीरिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके बाद मोदी राजधानी अबुजा में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

तेल और गैस के विशाल भंडार की वजह से नाइजीरिया, अफ्रीका के अहम देशों में से एक है। यह देश भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करता है। अफ्रीका में भारतीय निवेश खासकर ऊर्जा, खनन, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है।

नाइजीरिया इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) और तेल उत्पादक देशों के संगठन (OPEC) का अहम सदस्य है। ये दोनों संगठन भारत की कूटनीति और आर्थिक नीति के लिए अहम हैं।

See also  जयपुर में CM भजनलाल का बड़ा दांव: अब बीजेपी मुख्यालय से चलेगी सरकार! 5 नंबर रूम में सजेगा मुख्यमंत्री का दरबार, कल से संभालेंगे मोर्चा
Share This Article