AAJ24

[state_mirror_header]

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं को देखकर भड़की मंत्री राजवाड़े,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । जिले के जिला चिकित्सालय का आज मंत्री लक्ष्मी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सीधे महिला वार्ड पहुंचीं, जहां भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। मंत्री के इस औचक निरीक्षण ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। अब देखने वाली बात होगी कि दिए गए निर्देशों का कितना असर होता है और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं या नहीं।

- Advertisement -

प्रसव पीडि़ता की शिकायत पर भड़की मंत्री

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान एक प्रसव पीडि़त महिला ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसे ब्लड की उपलब्धता को लेकर परेशान किया जा रहा है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इस शिकायत को सुनते ही मंत्री लक्ष्मी नाराज हो गईं और मौके पर ही अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर कार्यरत कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए।

व्यवस्था सुधार और स्वच्छता पर जोर

निरीक्षण के दौरान मंत्री लक्ष्मी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक अजय मरकाम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाए और भविष्य में इस तरह की शिकायतें सामने नहीं आनी चाहिए।
इस निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता, संदीप अग्रवाल, धर्म सोनी, नीरज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

See also  सदन में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा : विधायक अनुज शर्मा ने उठाया मामला
Share This Article