जशपुर की परमिला प्रजापति के लिए योजना बनी सहारा, बच्चों की पढ़ाई से घर की जरूरतों तक नियमित आर्थिक सहायता का मिल रहा लाभ
रायपुर, 31 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में संचालित महतारी वंदन योजना पात्र महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी घरेलू, व्यक्तिगत और बच्चों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
जशपुर जिले के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती परमिला प्रजापति भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उनके लिए हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। परमिला इस राशि का उपयोग अपने बच्चे की पढ़ाई, पोषण और घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं।
अपनी जरूरतों पर स्वयं ले रहीं निर्णय
श्रीमती परमिला प्रजापति बताती हैं कि योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपनी आवश्यकताओं के संबंध में स्वयं निर्णय लेने का अवसर दिया है। अब वे प्राप्त राशि का उपयोग अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार करती हैं। इससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
उनका कहना है कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें आर्थिक रूप से कुछ हद तक अधिक सक्षम बनाया है। बच्चों की पढ़ाई और पोषण जैसी आवश्यकताओं में यह राशि विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है।
आर्थिक सहायता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास
महतारी वंदन योजना का प्रभाव केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। नियमित आय के रूप में मिलने वाली राशि महिलाओं को अपने खर्चों और घरेलू जरूरतों के संबंध में निर्णय लेने का अवसर भी प्रदान कर रही है। इससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हो रही है।
परमिला प्रजापति ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है।
महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल प्रदेश की महिलाओं को परिवार की आर्थिक जरूरतों में भागीदारी निभाने के साथ अपने छोटे-बड़े खर्चों के लिए निर्णय लेने में सक्षम बना रहा है। बच्चों की शिक्षा, पोषण और घरेलू आवश्यकताओं में इस राशि का उपयोग परिवारों के लिए अतिरिक्त सहारा बन रहा है।
परमिला प्रजापति की कहानी इस बात की मिसाल है कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान की भावना के साथ महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण और परिवारों की खुशहाली को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है।




