बिलासपुर। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से ग्रामीण दंपती बुरी तरह से झुलस गए। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी की है। यहां खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया। इससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। महिला का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था। वहीं उसके पति का हाथ व पैर चपेट में आया। दोनों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। ग्राम डोडकी निवासी प्रियंका धीवर पति रोहित धीवर (23) दो दिन पहले घर में खाना पका रही थी। रेगुलेटर के पास से गैस लीक हो रहा था। इसी दौरान आग लग गई और उसे बुझाने की कोशिश के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। वहां मौजूद प्रियंका व उसका पति रोहित धीवर पिता हीराराम धीवर (25) इसमें झुलस गए। सूचना मिलने पर 112 की टीम पहुंची और दोनों को सिम्स में भर्ती कराया। इधर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर एसपी ने रजनेश सिंह ने डायल 112 टीम की प्रशंसा की एवं कांस्टेबल को पुरस्कृत किया।
गैस लीक से फटा LPG सिलेंडर, दंपती गंभीर रूप से घायल
Recent Post
Recent Posts
- MP विधानसभा के बजट सत्र का समापन :बजट सत्र 2026 भाजपा द्वारा जनता को “औकात” दिखाने के लिए याद रखा जाएगा : उमंग सिंघार
- मध्यप्रदेश में पर्यावरण-संरक्षण के संदेश के साथ मनेगी होली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव उत्कृष्ट गो-काष्ठ आधारित होलिका दहन करने वाली संस्थाओं एवं पदाधिकारियों को देंगे प्रशस्ति-पत्र
- मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ मंत्री के आश्वासन के पांच माह बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर एनएचएम के कर्मचारी आंदोलन की राह पर,
- बजट में मां बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़ में रोप-वे निर्माण की घोषणा से सूरजपुर में खुशी की लहर…
- जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम तिलसिवां में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न…



