Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

‘कोहली को पसंद नहीं थे अंबाती रायडू’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, बताई 2019 वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन की सच्चाई

Aaj 24
By Aaj 24

इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप-2019 के लिए जब टीम का एलान हुआ था तब काफी विवाद हुआ था। ये विवाद अंबाती रायडू को टीम में न चुने जाने को लेकर हुआ था। उनकी जगह विजय शंकर को टीम में चुना गया था। इस फैसले से रायडू काफी गुस्सा हुए थे और संन्यास का एलान कर दिया था। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि विराट कोहली, रायडू को पसंद नहीं करते थे इसलिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

- Advertisement -

विराट कोहली उस समय टीम के कप्तान थे। भारत के पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने बताया कि कोहली दाएं हाथ के बल्लेबाज रायडू को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। उथप्पा ने बताया कि उस समय रायडू के घर वर्ल्ड कप की किट तक पहुंच गई थी, लेकिन वह टीम में नहीं चुने गए। उथप्पा ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया कि कोहली किसी को पसंद

- Advertisement -

नहीं करते तो उसे टीम में नहीं रखते। उन्होंने कहा, “अगर कोहली किसी को पसंद नहीं करते, उन्हें लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा नहीं है तो फिर आप बाहर हैं। रायडू एक बड़ा उदाहरण हैं। आपको बुरा लगता है। हर किसी की अपनी पसंद होती है, मैं इस बात से सहमत हूं, लेकिन आप किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं कर सकते।” उथप्पा ने कहा, “रायडू के पास वर्ल्ड कप के कपड़े पहुंच गए थे। वर्ल्ड

कप का किट बैग उनके पास पहुंच गया था। सब कुछ उनके घर पर पहुंच गया था। खिलाड़ी सोच रहा है कि वह वर्ल्ड कप के लिए जा रहा है, लेकिन आपने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए। मेरे हिसाब से ये सही नहीं है।” उस वर्ल्ड कप के दौरान ओपनर शिखर धवन चोटिल हो गए थे। तब भी रायडू को बुलाया नहीं गया। विजय शंकर भी चोटिल हुए तब भी रायडू को नहीं चुना गया था। रायडू ने टीम का एलान होने के बाद संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने फैसला बदला, लेकिन फिर दोबारा भारत के लिए नहीं खेल सके।

See also  03 February Horoscope : इस राशि के जातक निवेश करने से पहले सोच-समझकर लें निर्णय, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …
Share This Article