AAJ24

[state_mirror_header]

किसानों की सुविधा के लिए कलेक्टर की अपील: धान खरीदी सुचारू रखने खसरा नंबर जल्द ऑनलाइन दर्ज कराएं,,,

Bharat Sharma

सूरजपुर । 08 दिसम्बर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले में धान खरीदी प्रक्रिया जारी है। लेकिन कई पंजीकृत किसानों के खसरा नंबर एग्रीस्टैक पोर्टल से न जुड़े होने के कारण धान विक्रय में दिक्कतें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने सभी कृषकों से अपील की है कि वे अपने छूटे हुए खसरा नंबरों को शीघ्र एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज कराएं।

- Advertisement -

जिले के 28385 खसरे अभी भी एग्रीस्टैक पोर्टल में अपडेट नहीं हैं, जिसके कारण किसानों को धान खरीदी केंद्रों में टोकन कटाने के दौरान पूर्ण रकबे पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस असुविधा से बचने के लिए किसान नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर अपने रकबे को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

- Advertisement -

वर्तमान में सभी धान खरीदी केंद्रों में भी यह सुविधा उपलब्ध है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों की समस्या के समाधान हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग और समिति के कर्मचारी लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

See also  “भाजपा सरकार मैनपाट में ऐश कर रही, किसान खातू के लिए तरस रहे : दीपक बैज का हमला”
Share This Article