Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

जयनगर पुलिस ने मदनपुर साप्ताहिक बाजार में आयोजित किया साइबर जागरूकता अभियान

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के मदनपुर स्थित साप्ताहिक बाजार में थाना जयनगर थाना प्रभारी रुपेश कुंतल एक्का के दिशा निर्देश में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराध से सबंधित जानकारी दिया गया । इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बताया कि किसी का भी फ़ोन आये और वो अगर आपका आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर या फिर बैंक डिटेल मांगे तो ना दे । ये साइबर क्राइम के तहत आता है और उसकी सुचना तुरंत अपने नजदीकी थाने में तत्काल दे ।
इसके बाद यातायात नियमो के बारे में सभी को सन्देश दिया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर लगाए और चार पहिया वाहन चलाने वाले सीट बेल्ट लगाकर चले । किसी भी नाबालिग को वाहन नहीं चलाने दे ।
इसी तरताम्य में जयनगर थाना के प्रधान आरक्षक दीपक दुबे और अन्य आरक्षक सक्रिय रहे ।

- Advertisement -
See also  रतलाम/फलों के रस से शरीर व भागवत कथा के रसपान से आत्मा तृप्त होती है :भागवत कथा के द्वितीय दिवस पटेलजी जी बगीची करमदी रोड पर रामसनेही संत हरिराम महाराज ने कही
Share This Article