AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता : एक दिन के पोषण आहार की राशि काटी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260303 WA0064

- Advertisement -

रतलाम 3 मार्च/रतलाम 3 मार्च। रतलाम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें काफी अनियमितता नजर आई। इसलिए एक दिवस के पोषण आहार की राशि काटी गई।

IMG 20260303 WA0066जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत 02 मार्च को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर हितग्राहियों की संख्या के अनुसार भोजन की मात्रा अपर्याप्त, भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक तथा किचन में बर्तनों की स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

IMG 20260303 WA0070

अनियमितताओं के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों से संबंधित स्थानीय स्व सहायता समूहों का 02 मार्च का एक दिवस का पोषण आहार देयक अमान्य करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र पाडलिया (जोधपुरा) बाजना के गंगा स्व सहायता समूह, आंगनवाड़ी केंद्र कॉचला सैलाना के मन मन्दिर स्व सहायता समूह, कॉचला, आंगनवाड़ी केंद्र गाँधी नगर पश्चिम रतलाम शहर-01 के आरती स्व सहायता समूह जवाहर नगर रतलाम , आंगनवाड़ी केंद्र राजस्व कॉलोनी रतलाम शहर-01 के भेरूनाथ स्व सहायता समूह, त्रिपोलिया गेट, रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र सुभाष नगर-03 रतलाम शहर-01 के शिव स्व सहाय ता समूह, शिवनगर, रतलाम की एक दिवस की पोषण आहार राशि की कटौती की गई है।

IMG 20260303 WA0068

See also  रतलाम में कांग्रेस का घंटा बजाओ आंदोलन कल :इंदौर जल त्रासदी के विरोध में,मुख्यमंत्री यादव सरकार को बर्खास्त की मांग ;मंत्री कश्यप के निवास पर होगा प्रदर्शन
Share This Article