Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

IPO Investment Detail: इस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का शानदार मौका, मिल सकता है तगड़ा मुनाफा, जानिए डिटेल्स…

Aaj 24
By Aaj 24

IPO Investment Detail: लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ 13 जनवरी को खुलेगा. इनवेस्टर्स इस इश्यू के लिए 15 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे. 20 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे.

- Advertisement -

बॉलीवुड से मिले रिजेक्शन और डिप्रेशन को लेकर Rajpal Yadav ने खुलकर की बात, कहा- मैं परफेक्ट बनने की कोशिश में …

- Advertisement -

इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल ₹698.06 करोड़ जुटाना चाहती है. इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹560.06 करोड़ मूल्य के 1 हजार 30 लाख 85 हजार 467 शेयर्स बेच रहे हैं. इसके साथ ही कंपनी 138 करोड़ मूल्य के 32 लाख 24 हजार 299 नए शेयर्स जारी कर रही है.

लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹407-₹428 तय किया है. रिटेल निवेशक न्यूनतम एक लॉट यानी 33 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं. अगर आप आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड ₹428 के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए 14 हजार 124 का इनवेस्टमेंट करना होगा.

वहीं, खुदरा निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 462 शेयर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए इनवेस्टर्स को ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से 1 लाख 97 हजार 736 का इनवेस्टमेंट करना होगा.

कंपनी ने आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित किया है. इसके अलावा 10 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और बाकी 15 प्रतिशत हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है.

See also  31 December Horoscope : इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन …
Share This Article