Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की रीति नीति से प्रभावित होकर सरगुजा संभाग के शिक्षक ग्रंथपालों ने ग्रहण की संघ की सदस्यता

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वाधान में 11 जनवरी को रायगढ़ में सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन में संघ के द्वारा शिक्षक ग्रंथपाल (एल.बी.) की मांगों एवं समस्याओं को सम्मिलित कर शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को प्रेषित किया गया है। इससे प्रभावित होकर सरगुजा के शिक्षक ग्रंथपालों ने प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह एवं संघ का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के रीति-नीति से प्रभावित होकर सरगुजा संभाग के शिक्षक ग्रंथपालों के द्वारा शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की गई।

- Advertisement -

      इस कार्यक्रम में ओंकार सिंह के द्वारा शिक्षक ग्रंथपालों को आश्वस्त किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को दिए गए प्रस्ताव पर लंबित आदेश को अतिशीघ्र जारी कराने का प्रयास किया जाएगा और समस्याओं को शासन के समक्ष रखकर उचित निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास तिवारी, विनोद त्रिपाठी, दउवा दास, रोबेन्तुस टोप्पो भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

     कार्यक्रम में शिक्षक एल. बी. ग्रंथपाल का नेतृत्व विजय गुप्ता एवं स्वाति सहगल के द्वारा, मंच का संचालन दीपक गुप्ता द्वारा किया गया। मुकेश दुबे एवं अनवर हुसैन ने अतिथियों को शिक्षक ग्रंथपाल के समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सुषमा ध्रुव, रेखा मिश्रा, अंजु दोहरे, चंदा मिंज, रचना, जयंत सिंह, राजेश चौधरी, सुनन्द गुप्ता, संदीप गुप्ता एवं संभाग के अन्य शिक्षक ग्रंथपाल उपस्थित रहे।

See also  'घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान' महाअभियान के तहत 31,955 आयुष्मान और 8,707 वय वंदन कार्ड बनाए जाएंगे, स्वास्थ्य टीमें घर-घर पहुंचेंगी
Share This Article