भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम/श्री सनातन धर्म सभा द्वारा शनिवार को बागड़ों का वास स्थित श्रीअगर जी के मंदिर में श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर आगामी 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद में होने जा रहे हैं टी 20 विश्व कप में भारत को विजयश्री दिलाने के लिए प्रार्थना की गई।

यह अभिषेक समाजसेवी प्रशांत व्यास उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपाली व्यास सुपुत्री सुश्री ध्वनि व्यास के द्वारा किया गया। श्री चौमुखा महादेव के नित्य हो रहा है अभिषेक की इस श्रृंखला में इससे पूर्व अभिषेक आयोजन प्रमुख जुगल पंड्या, श्रीमती राधिका, दोनों सुपुत्र श्री ओजस व भव्य सहित पूरे परिवार द्वारा अभिषेक किया गया था।
चोमूका महादेव के अभिषेक के लिए भक्ति भाव से श्रद्धालु जन आगे आ रहे हैं ।विगत दिवस शहर में नृत्य प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहे श्री प्रेम स्वामी के परिवार द्वारा भी अभिषेक कराया जा चुका है।
उक्त जानकारी देते हुए सनातन धर्म सभा के वरिष्ठ राम प्रसाद व्यास ने बताया की पंडित श्री त्रिभुवन जी पंड्या के द्वारा कराए गए अभिषेकों के अवसरों पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ अध्यक्ष अनिल झालानी, संयोजक जुगल पंड्या एवं व्यवस्थापक अंकित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



