Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

तेज रफ्तार और शराब बना हादसे का कारण : वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो दोस्त की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

कोरबा. अज्ञात वाहन की ठोकर से तेज रफ्तार बाइक सवार तीन दोस्त में से दो की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर है. यह हादसा लेमरू थाना क्षेत्र के कनसरा देवपहरी के पास का है. घटना की सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची.

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी. घटना स्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण बाइक सवार तीन दोस्त गहरी खाई में जा गिरे.

- Advertisement -

इस हादसे में 20 वर्षीय अमृत गोंड और 19 वर्षीय राजेश गोंड बंजारी डांड निवासी की मौत हुई है. तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने को हादसे का कारण बताया जा रहा है. लेमरू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  घर के बाहर खड़ी गाड़ी को नकाबपोश शख्स ने किया आग के हवाले
Share This Article