AAJ24

[state_mirror_header]

पुआल की गंध वाली लड़की… ध्रुव गुप्त

Priyanshu Ranjan

मुझे याद है
हमारे बचपन के खेलों की सबसे तेज
सबसे सांवली, सबसे चमकदार
सबसे ज्यादा हंसने वाली लड़की
जिसकी देह से जाड़े भर
ताजे पुआल की गंध आती थी

- Advertisement -

वह बताती थी कि
जाड़े में जब कुहासे हर तरफ से
सूरज भगवान को घेर लेते हैं
तो वे पुआल में जाकर ही छुपते हैं
इसलिए भर जाड़ा वह
पुआल पर ही सोती थी
पुआल ही ओढ़ती थी
गांव के खेत-खलिहान में
पुआल के ढेर पर खेलना उसे प्रिय था

- Advertisement -

उस बात के जमाने बीत गए लेकिन
आज भी घने कुहासे में जब
सूरज का कहीं अता-पता नहीं होता
तो उस लड़की की देह से आती
पुआल की गंध मेरी सांसों में घुल जाती है

पता नहीं कि अबतक बूढ़ी हो चुकी
उस लड़की को यकीन हो कि न हो
पुआल में छुपने वाले सूरज के किस्से पर
मुझे यकीन है
उस सांवली, चमकदार लड़की की हंसी में
जरूर छुपा होता था कोई न कोई सूरज।

FB IMG 1764901604094

ध्रुव गुप्त जी के फेसबुक वाल से साभार

फोटो _ Arun Misra

See also  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपेक्षित महिला जन विकास संस्थान द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,समाज में समानता स्थापित करना,महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है लक्ष्य -संस्थापिका प्रीति राय
Share This Article