भरत शर्मा की रिपोर्ट

ज्वेलरी का नया डेस्टिनेशन
रतलाम/उज्जैन/मंदसौर मंदसौर शहर में 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रीमियम ज्वेलरी शॉपिंग का नया केंद्र स्थापित हो गया। प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड DPK कटारिया गोल्ड एंड डायमंड्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ शहर के प्रमुख सरदार पटेल चौराहा (बीपीएल चौराहा) पर कांतिलाल जी कटारिया एवं आशादेवी कटारिया के कर कमलों से संपन्न हुआ।
शोरूम के शुभारंभ के साथ ही अब शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही और कलेक्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
रतलाम और उज्जैन में सफल संचालन के बाद ब्रांड ने मंदसौर में अपनी नई कड़ी जोड़ी है। यह ज्वेलरी का तीसरा शोरूम है, जो आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक डिज़ाइन के साथ ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
विशेष आकर्षण में विविध ज्वेलरी कलेक्शन
शोरूम में गोल्ड, डायमंड और ब्राइडल ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। साथ ही डायमंड ज्वेलरी, पोलकी, एंटीक, रॉयल ज्वेलरी, जड़ाऊ ज्वैलरी कलेक्शन तथा वैवाहिक ज्वेलरी की विशाल श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इन सभी कलेक्शनों में पारंपरिक तथा बारीक कारीगरी के साथ भारतीय कला की झलक देखने को मिलती है।
संस्था द्वारा शुद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर डिज़ाइन उपलब्ध कराने के साथ हर लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखी जा रही है। साथ ही मेकिंग चार्जेज मात्र 2.90 प्रतिशत से प्रारंभ रखे गए हैं, जिससे ग्राहकों को किफायती दरों का लाभ मिल रहा है।
ग्राहकों को मिलेगा प्रीमियम अनुभव
संचालक अरविंद कटारिया एवं सुजय कटारिया ने बताया कि इस शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन, शुद्धता की गारंटी और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ब्रांड की पहचान विश्वास और पारदर्शिता पर आधारित है तथा अब स्थानीय ग्राहकों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं यहीं मिलेंगी।
कांतिलाल कटारिया का प्रेरणादायक योगदान
इस अवसर पर आदरणीय कांतिलाल जी कटारिया के योगदान को भी याद किया गया। उन्होंने वर्ष 1965 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रारंभ कर वर्ष 1970 में एसजीएसआईटीएस, इंदौर से स्वर्ण पदक के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। साथ ही पारिवारिक ज्वेलरी व्यवसाय को नई दिशा देने के साथ उद्योग क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डीपी इंडस्ट्रीज एवं डीपी वायर्स के माध्यम से उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की। साथ ही कटारिया पाइप्स एवं प्लास्टिक्स के विभिन्न उद्योगों की स्थापना कर इस क्षेत्र में भी एक विश्वसनीय पहचान बनाई। उनके मार्गदर्शन में परिवार के सदस्य—प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया एवं हेमंत कटारिया तथा नई पीढ़ी भी व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है।
आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के अंत में DPK कटारिया परिवार द्वारा इस शुभ अवसर पर पधारे सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस भव्य शुभारंभ के साथ मंदसौर में ज्वेलरी क्षेत्र को एक नया और विश्वसनीय डेस्टिनेशन प्राप्त हुआ है।
