AAJ24

[state_mirror_header]

भव्य चुनरी यात्रा आज /त्रिवेणी मुक्ति धाम से शमशान की रानी नवयुवक मंडल द्वारा निकाली जायेगी,ढोल नगाड़े और बैंड बाजे के साथ भक्त होंगे शामिल

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम /नगर के शमशान रोड स्थित शमशान की महारानी मंदिर से गढ़ खंगाई माता जी तक पैदल चुनरी यात्रा निकाली जायेगी जिसमे ढोल नगाड़े बैंड से त्रिपोलिया गेट, चांदनी चौक, बाजना बस स्टैंड से होकर अष्टमी को प्रात: राजापुरा माताजी पहुंचेगी।

- Advertisement -

बताया जाता हैं की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन शमशान की रानी नवयुवक मंडल द्वारा किया जाता है जो की प्रतिवर्षानुसार की तरह इस बार भी निकलेगी, जिसमे क्षेत्र के रहवासी युवा महिलाएं बच्चे भी भव्य चुनरी यात्रा में हिस्सा लेंगे और माता जी के दरबार में पैदल चलकर पहुचेंगे

हर वर्ष चैत्र माह की नवरात्रि की सप्तमी को निकलती है यात्रा

बताया जाता है की हर वर्ष की चैत्र नवरात्र की सप्तमी को रतलाम के कई हिस्सों से भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन क्रिया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे

आयोजन समिति के मयंक मालवीय ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 111 फिट लंबी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या में भक्त चुनरी यात्रा में शामिल होंगे भक्तो के लिए जगह जगह स्वल्पाहार, जल की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी

See also  छत्तीसगढ़/सूरजपुर:प्रतापपुर–राजपुर सड़क निर्माण में 84 करोड़ की परियोजना पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सड़क बनते ही उखड़ने लगी; उच्च स्तरीय जांच के निर्देश...
Share This Article