Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कांकेर सांसद भोजराज नाग पर आई देवी.

Aaj 24
By Aaj 24

कांकेर रियासतकालीन मेले में बीजेपी सांसद भोजराज नाग शामिल हुए। इस दौरान उनके शरीर में देवी विराजमान हो गई। सांसद देवी-देवताओं के साथ राजमहल से मेलाभाठा पहुंचे। जहां रियासतकालीन मेला खंभा से गले मिलने के बाद ढाई चक्कर परिक्रमा कर मेले की शुरुआत की।

- Advertisement -

अभिषेक ने ऐश्वर्या, बेटी आराध्या के साथ मनाया न्यू ईयर:तलाक की खबरें आने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर साथ दिखे, बेटी का दिखा मस्तीभरा अंदाज

- Advertisement -

सांसद भोजराज नाग ने बताया कि बस्तर अंचल में देवी-देवताओं को फूल पहनाने और उनकी सेवा करने की परंपरा है। मेला में क्षेत्र के देवी देवता शामिल होते हैं और मेला की शुरुआत करते हैं। उसी परंपरा के तहत आज कांकेर मेले में पहुंचा और मुझ पर देवी सवार हो गई। राजकुमार के पूजा और निर्देश पर मेले की शुरुआत हुई।

कांकेर रियासतकालीन मेले में बीजेपी सांसद भोजराज नाग पर विराजमान हुई देवी।
कांकेर रियासतकालीन मेले में बीजेपी सांसद भोजराज नाग पर विराजमान हुई देवी।

क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

राजकुमार आदित्य प्रताप देव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह कांकेर में रियासतकालीन मेले के दौरान सभी देवी देवता राजमहल पहुंचे, जिनका स्वागत कर मेला स्थल के लिए रवाना किया गया।मे ला स्थल पर देवी-देवताओं की विनती कर क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की गई।

See also  कांग्रेसी नेता की दबंगई, नामांकन के आखिरी दिन चुनाव अधिकारी से की अभद्रता
Share This Article