Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने भाजपा सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरो व स्मार्ट मीटर को वापस लेने की की मांग,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पांचवीं बार बिजली की दरें बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

- Advertisement -

उन्होंने बढ़ी हुई दरें वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग की। सिंहदेव ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे तथा गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली महंगी की गई है। कृषि पंपों की बिजली दरों में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार पांचवीं बार बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में बिजली की दरें नहीं बढ़ाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी, जिसे वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया।

साथ ही 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार भी उपभोक्ताओं पर डाला गया है। उनका दावा था कि जून माह में लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसतन तीन गुना तक बढकर आए हैं।

स्मार्ट मीटर पर उठाए सवाल

टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से अधिक बिजली दर्ज कर रहे हैं। बिना उपभोक्ता की सहमति के अनुबंध भार बढ़ाकर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने निर्णय लिया है, छत्तीसगढ़ में भी जनहित में इस व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए।

See also  रूस के हमले से ही क्रैश हुआ विमान, अजरबैजान के राष्ट्रपति ने किया कन्फर्म
Share This Article