AAJ24

[state_mirror_header]

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा निलंबित : आदेश का पालन नहीं करने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई,दिया जावरा आलोट अनुभाग का प्रभार

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 27 अक्टूबर। कलेक्टर राजेश बाथम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री जमरा को अनुभाग आलोट एवं अनुभाग जावरा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था।

- Advertisement -

उक्त आदेश के पश्चात भी श्री जमरा द्वारा अपने सौपे गए कार्य क्षेत्र से बाहर अनुभाग रतलाम शहर की टीम के साथ कार्य संपादित किए जाने के कारण उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बाद भी जमरा द्वारा अनुभाग रतलाम शहर में ही कार्य संपादित किया जा रहा था, जिससे अनुभाग आलोट एवं जावरा का खाद्य सुरक्षा का कार्य प्रभावित हो रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अनुशासनहीनता

खाद्य सुरक्षा अधिकारी जमरा का उक्त कृत्य आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासनहीनता का द्योतक होने से कदाचरण की श्रेणी में आने से श्री जमरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

See also  मोदी सरकार ने नीतीश सरकार को दे दिया ये सुझाव पूरे बिहार में दिखेगा असर
TAGGED:
Share This Article