AAJ24

[state_mirror_header]

रेलवे/ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट : अब प्रस्थान से 10 घंटे पहले होगा तैयार,नई व्‍यवस्‍था 11 जनवरी 2026 से लागू

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, 07 जनवरी। यात्रियों की सुविधा एवं आरक्षित टिकट संबंधी जानकारी समय से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल पर ट्रेनों के प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था 11 जनवरी 2026 से लागू की जा रही है।

- Advertisement -

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नए निर्देशों के अनुसार, ट्रेनों के प्रस्थान समय के आधार पर प्रथम आरक्षण चार्ट निम्नानुसार तैयार किया जाएगा

सुबह 05:01 बजे से शाम 18:00 बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात्रि 20:00 बजे तक तैयार किया जायेगा

शाम 18:01 बजे से अगले दिन सुबह 05:00 बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जायेगा

द्वितीय आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह पूर्ववत नियमों के अनुसार ही तैयार होगा। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को आरक्षण स्थिति की जानकारी पहले ही मिल सकेगी, जिससे यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी।

See also  रतलाम में हाकिम वाडा क्षेत्र भव्य गरबा रास : दुर्गा मां के भजनों और देश भक्ति गीतों पर हो रही मां की आराधना ; एडीशनल एसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के आतिथ्य में हुई पूजा अर्चना
Share This Article