AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के डॉ ईश्वर पाटीदार परिवार की पहल : बेटी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के लिए मेडिकल कॉलेज शिशु रोग विभाग में साम्रगी भेंट ,नेबुलाइजर मशीन की दान

Bharat Sharma
1

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

News Paper Advertisment 12x20 scaled

- Advertisement -

रतलाम /यह दान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो नवजात एवं छोटे बच्चों जिनको न्यूमोनिया, अस्थमा ,ब्रोंकोलाइटिस एवं श्वास संबंधी समस्याओं की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाएगा। डॉ ईश्वर पाटीदार ने इस अवसर पर सभी लोगों से अपील की कि वे भी अपने शुभ अवसर जैसे जन्मदिन,शादी की सालगिरह आदि पर पर इसी प्रकार दान-पुण्य का कार्य करें, ताकि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता हो सके

छविश्का पाटीदार के जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता डॉ.ईश्वर पाटीदार द्वारा डॉ.लक्ष्मीनारायण पांडे चिकित्सा महाविद्यालय के शिशु रोग विभाग में छोटे बच्चों के लिए नेबुलाइजर मशीन दान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. एम.एल. बर्मन (विभाग प्रमुख), डॉ. देवेंद्र नरगवे, डॉ. मनीष राठौर, डॉ.सारिका बघेल, डॉ. प्रतिभा पाटिल एवं नर्सिंग इंचार्ज दुर्गा सिस्टर उपस्थित रहीं।

See also  Ratlam News ; /प्रदीप उपाध्याय पुनः भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत,कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल
Share This Article