AAJ24

[state_mirror_header]

डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट पुलिसिंग और सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने 56 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान सूची में 3 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 6 सहायक उप निरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षक, 35 आरक्षक एवं 1 महिला आरक्षक शामिल हैं।

सम्मानित किए गए कर्मियों में विभिन्न थानों व चौकियों के प्रभारी, यातायात व साइबर सेल से जुड़े अधिकारी तथा फील्ड में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसेवा में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एएसपी संतोष महतो, सीएसपी एस.एस. पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और भविष्य में और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

See also  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भटगांव शाखा में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ता हो रहे है परेशान,,,
Share This Article