AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के वार्ड क्रमांक 16 में विकास की सौगात : गौपाल गौशाला कॉलोनी में 33.57 लाख की लागत से सड़क का होगा डामरीकरण,महापौर पटेल ने किया भूमि पूजन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260122 WA0058

- Advertisement -

रतलाम 23 जनवरी । वार्ड क्रमांक 16 स्थित गोपाल गौशाला कॉलोनी की विभिन्न सड़को के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, करण कैथवास, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।

IMG 20260122 WA0060

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा नगर के नागरिकों का आशीर्वाद ही हमें नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। गोपाल गौशाला कॉलोनी में 33.57 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों का डामरीकरण किया जायेगा। कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

IMG 20260122 WA0059

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर इतिहास रचा है जो प्रशंसनीय है, आगे भी ओर विकास कार्य किये जायेंगे। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि नागरिकों से किये वादे को निगम परिषद पुरी निष्ठा एवं लगन से पुरा कर रही है निरंतर विकास कार्यो से रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आने लगा है स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक ने दिया।

स्वागत उद्बोधन देते हुए पार्षद रणजीत टांक ने बताया कि उक्त क्षेत्र में लम्बे समय से सड़क निर्माण का कार्य अटका हुआ था ,वही क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि स्वीकृत हुई डामरीकरण सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ बनाई जाएगी। जिससे क्षेत्र्र के लोगो को गंड्डो और धूल से निजात मिलेगी। वही पार्षद ने क्षेत्र में उद्यान में क्षेत्रीय लोगो हेतु व्यायाम के लिए लगाई मशीन ख़राब होने के कारण महापौर से नवीन मशीनों को स्थापित करने का आग्रह भी किया। वही पार्षद रणजीत टांक ने बताया कि अभी तक वार्ड क्रमांक 16 में लगभग 2 करोड़ के विकास कार्य हो चुके है।

See also  रतलाम में भ्रष्ट अधिकारियो को चार चार साल के कठोर कारावास की सजा : जावरा नपा की पूर्व सीएमओ नीता जैन और सहायक राजस्व निरीक्षक विजय सिंह शक्तावत भ्रष्टाचार के मामले में दोषसिद्ध,दो दो हज़ार रु के अर्थदंड से दण्डित

भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, प्रहलाद राठौर, ललीत मूणत, चन्दनमल पिरोदिया, आकाश खड़के सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article