AAJ24

[state_mirror_header]

काशी में देव दिवाल 84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगाए

Aaj 24
By Aaj 24

वाराणसी में देव दिवाली मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए। 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लेजर शो ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दिया।

- Advertisement -

इससे पहले 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में रिकॉर्ड एक लाख लोग शामिल हुए। लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ रही। चलना मुश्किल हो रहा था। देव दिवाली देखने इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान आए। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे।

- Advertisement -

दक्षिण भारत की महिलाओं ने देव दिवाली भगवान शिव की विशेष पूजा की। अग्नि ज्वाला जलाकर महादेव की स्तुति की।

आतिशबाजी देखने के लिए टूरिस्ट ने बोट बुक कर रखी थीं। लोग गंगा नदी की धारा से आतिशबाजी को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी ने काशी में डमरू का वादन किया। क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती में शामिल हुए। लेजर शो और आतिशबाजी देखी।

See also  रतलाम के कोमल नगर में भेरुजी का ओटला तोडने से बवाल : बजरंग दल और भाजपा के नेता आक्रोशित - बैठे धरने पर ; ओटले का निर्माण फिर से शुरु, प्रिन्स होटल के मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Share This Article