Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव, जमकर किया प्रदर्शन,

Priyanshu Ranjan

अंजन मुखर्जी की रिपोर्ट

- Advertisement -

चिरमिरी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिल और उपभोक्ताओं की शिकायतों के उचित निराकरण नहीं होने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच और उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने की मांग की।

- Advertisement -

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगातार अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें उपभोक्ताओं की ओर से सामने आ रही हैं। इसके बावजूद शिकायतों की समुचित जांच और उनका समयबद्ध निराकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए लाया गया था, वह अब आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर में दर्ज बिजली खपत की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन उपभोक्ताओं के बिल वास्तविक खपत से अधिक आए हैं, उनके बिलों को तत्काल संशोधित किया जाए। साथ ही अनावश्यक रूप से बढ़े बिलों से प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने उन क्षेत्रों में भी विद्युत लाइन का विस्तार करने की मांग उठाई, जहां अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंची है। इसके अलावा बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने की मांग भी की गई।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक एवं तेज करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता पर बढ़े हुए बिजली बिलों का बोझ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

See also  शाश्वत हिंदू जागृति: छत्तीसगढ़ में नए दायित्वों की घोषणा, प्रमोद देशपांडे प्रांत मंत्री नियुक्त,,,

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अल्गामाकर, इंद्रजीत छाबड़ा, क्रांति चौहान, उदय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रामप्यारी चौहान, राहुल भाई पटेल, पार्षद सैयद अनीश, रेशम त्रिपाठी, नितिन सिंह, अशरफ अली, मुमताज, सुभाष, देवनाथ, राहुल मलिक, संजय सिदार, रज्जाक खान, रामजी यादव, रमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

Share This Article