AAJ24

[state_mirror_header]

CG News: घर में लगी भीषण आग, वृद्ध महिला की जलकर मौत

Aaj 24
By Aaj 24

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दुखद घटना घटी है. एक घर में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है.

- Advertisement -

कोरबा: बढ़ते अपराध और अव्यवस्थाओं के खिलाफ पदयात्रा आज, जनता का सरकार को चेतावनी संदेश

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव में एक घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे 70 वर्षीय वृद्धा बुधनी बाई की मौत हो गई. घटना रात के समय हुई जब बुधनी बाई अपने घर में सो रही थी.

ओवरटेक के चक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग हुए दुर्घटना के शिकार, 1 की मौत, 2 घायल

बताया जा रहा है कि मृतक का घर मिट्टी का था, जिसके कारण आग ने पूरे घर को जलाकर खाक कर दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर पूरी तरह जल चुका था और वृद्ध महिला की जान नहीं बचाई जा सकी.

See also  सड़क हादसे में नाबालिग की मौत के बाद बवाल
Share This Article